कामिल की रिपोर्ट
बसंतराय: झारखंड आंदोलनकारी मोर्चा की बसंतराय प्रखंड इकाई की बैठक गुरुवार को प्रखंड मुख्यालय स्थित झारखंड मुक्ति मोर्चा कार्यालय में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता इरफान आलम ने की। बैठक में जिला से आए पर्यवेक्षकों की मौजूदगी में आपसी सहमति से झारखंड आंदोलनकारी मोर्चा की प्रखंड इकाई का गठन किया गया। प्रखंड अध्यक्ष मो असलम, सचिव साहेब राम मुर्मू, उपाध्यक्ष अख्तर हुसैन को बनाया गया। मौके पर मौजूद पर्यवेक्षक महेंद्र उरांव ने बताया कि प्रदेश नेतृत्व के निर्देश पर प्रखंड इकाई का गठन किया जा रहा है। जिसके बाद गोड्डा जिला कमिटी का गठन किया जाएगा।
जानकारी हो कि झारखंड आंदोलनकारी मोर्चा राज्य अलग होने के बाद से ही आंदोलनकारियों को पेंशन एवं विभिन्न सुविधाओं की मांग प्रदेश सरकार से कर रहे हैं। लंबे समय से आंदोलनकारियों की मांग रही है कि अलग झारखंड की लड़ाई लड़ने वाले आंदोलनकारियों को सरकार पेंशन दे। साथ ही जेल जाने की बाध्यता को समाप्त कर दे। बैठक में मुख्य रूप से अयूब अली, इम्तियाज आलम, नजाम, कृष्णा मुर्मू,पर्यवेक्षक उस्मान गनी सिद्दीकी, महेंद्र उरांव, गुलजारी लाल दास सहित आदि मौजूद थे।