रामगढ़ से वली उल्लाह की रिपोर्ट
रामगढ़:राष्ट्रीय मत्स्य कृषक दिवस के अवसर पर रामगढ़ समाहरणालय मैं शनिवार को कृषि पशुपालन एवं सहकारिता विभाग झारखंड सरकार के द्वारा ऑनलाइन परिसंपत्ति का वितरण किया गया ।इससे पूर्व ऑनलाइन उद्घाटन मुख्यमंत्री झारखंड सरकार हेमंत सोरेन कृषि पशुपालन मंत्री बादल पत्रलेख की उपस्थिति में किया गया ।इस मौके पर लाभुक महेंद्र ओहदार आनंद चौधरी दिगंबर महतो प्रकाश नायक बुद्धि नाथ महतो लक्ष्मी देवी सुमित नायक सुदेश कुमार प्रयाग महतो महेंद्र ओहदार देवेंद्र चौधरी सकलदीप कुमार लोकनाथ कुमार संजय दांगी लखन मुंडा विश्वजीत भारद्वाज रामनाथ महतो कपिलदेव महतो दीपचंद महतो प्रसादी केवट राजेश महतो अमित केवट जागेश्वर केवट विश्वनाथ कुमार के बीच प्रधान मंत्री मत्स्य संपदा योजना के तहत आई बॉक्स के साथ मोटरसाइकिल मछली बिक्री के लिए आइस बॉक्स के साथ तीन पहिया वाहन आर ए एस इकाई की स्थापना एवं मत्स्य प्रसार अनुसंधान एवं प्रशिक्षण योजना के तहत केज मत्स्य पालक हेतु लाइफ जैकेट एवं तालाब तथा जलाशय मत्स्य का विकास एवं जीर्णोद्धार योजना में पूर्व निर्मित केज के लिए ग्रो आउट नेट जलाशय की मत्स्य जीवी स्वयं संस्था के लिए मोटर बोट जलाशय की मत्स्य जीवी स्वयं संस्था सदस्यों के लिए गिलनेट मत्स्य बीज उत्पादकों को स्पोर्ट की आपूर्ति सहित तलाब तथा जलाशय मत्स्य का विकास एवं जीर्णोद्धार योजना के तहत मत्स्य बीज उत्पादकों को इस फोन की आपूर्ति मत्स्य बीज उत्पादकों को फिर एवं जल की आपूर्ति 4 एमएम फ्लोरिंग शीट की आपूर्ति का वितरण किया गया। जिला मत्स्य पदाधिकारी मनोज कुमार ठाकुर ने बताया की राष्ट्रीय मत्स्य कृषक दिवस के अवसर पर मत्स्य के लाभुकों के बीच 1.92 करोड़ की परिसंपत्ति 694 लाभुकों के बीच एवं 24 मत्स्य कृषकों के बीच वितरित किया गया है। जिससे सरकार के द्वारा मत्स्य कृषक को एवं लाभुकों के विकास एवं उनके उत्थान के लिए सरकार के द्वारा यह परिसंपत्ति का वितरण किया गया है ।सरकार प्रत्येक वर्ष इनके उत्थान एवं विकास के लिए 10 जुलाई को कृषक दिवस पर वितरण करती रही है।इस कार्यक्रम में 694 लाभुकों के बीच 1.92 करोड़ की परम संपत्ति का वितरण किया गया ।कार्यक्रम में कोविड-19 के प्रोटोकॉल का पालन करते हुए कुल 24 मत्स्य कृषकों के बीच यह परिसंपत्ति वितरित की गई। इस अवसर पर जिला जनसंपर्क पदाधिकारी डाक्टरअसीम कुमार श्रीनिवास ओझा विधायक प्रतिनिधि मुकेश यादवसहित जिले के कई अधिकारी उपस्थित थे।