कन्हाचट्टी(चतरा)। जिला विधिक सेवा प्राधिकार के निर्देशानुसार विश्व नशा उन्मूलन दिवस के अवसर पर शनिवार को कन्हाचट्टी प्रखंड के बक्चुमा पंचायत अतर्गत बिरेखाप बिरहोर टोला एवं हरिजन टोला में डोर टू डोर जागरूकता अभियान चलाया गया। पीएलवी अरविंद कुमार दास, पिन्टु रविदास व अशोक यादव ने डोर टू डोर जाकर लोगों को नशा के दुष्परिणाम एवं इससे होने वाले गंभीर बिमारियों के बारे में बताते हुए लोगों को नशा से दूर रहने की सलाह दी। अफीम का सेवन एवं इसके खेती से दूर रहने को भी कहा गया। इसके अलावे 10 जुलाई को व्यवहार न्यायालय में आयोजित होने वाले राष्ट्रीय लोक अदालत के बारे में बताते हुए लोगों को अधिक से अधिक लाभ लेने के लिए प्रेरित किया गया। साथ ही ग्रामीणों को कोविड 19 के वैक्सीन के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि वैक्सीन सुरक्षित और कारगर है इसलिए अफवाहों पर ध्यान नहीं दे और 18 पल्स सभी लोग वैक्सीन जरूर लगवाएं।