मेदिनीनगर: भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा द्वारा पौधरोपण किया गया।इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष विजयानंद पाठक ने कहा कि धरती पर पौधें ही जीवन का आधार है।क्योंकि पौधों से ही हमें प्राणवायु मिलता है। इसलिए हर व्यक्ति को पौधरोपण के महत्व को समझना चाहिए।आज हम पौधों के वजह से ही सांस ले रहे हैं।इसलिए प्रत्येक व्यक्ति को समय समय पर पौधा लगाने चाहिए।उन्होंने कहा कि हमें पौधा लगा कर भूल भी नहीं जाना है।पौधा पेड़ बन जाये इसकी भी चिंता करनी है।
वहीं किसान मोर्चा अध्यक्ष जितेंद्र तिवारी ने कहा कि पौधरोपण के लिए हम सिर्फ वन विभाग पर ही निर्भर नहीं रह सकते।सांस लेने वाले हर व्यक्ति का ये कर्तव्य है कि वो पौधारोपण कर उसकी सुरक्षा की जिम्मेदारी ले। पर्यावरण संतुलन एवं प्राणवायु की शुद्धता के लिए पौधरोपण अति आवश्यक है। मौके पर विजय शर्मा,वेद प्रकाश तिवारी,नरेंद्र मेहता,रोहित समेत कई कार्यकर्ता मौजूद थे।