बारलोंग में आजसू ने निकाला समाजिक न्याय मार्च, जनता का हस्ताक्षर युक्त स्मरण पत्र किया एकत्रित
रजरप्पा(रामगढ़): आजसू पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा शुक्रवार को रामगढ़ प्रखंड अंतर्गत बारलोग पंचायत में प्रखंड अध्यक्ष मोहरलाल महतो के नेतृत्व में ग्राम पंचायत बारलोग चौक से देवी मंदिर से लेकर महादेव मंदिर तक समाजिक न्याय मार्च किया गया। साथ ही पिछड़ी जाति को 27 प्रतिशत आरक्षण की मांग को लेकर जनता का हस्ताक्षर युक्त स्मरण पत्र एकत्रित किया गया। बारलोग पंचायत में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित गिरिडीह सांसद प्रतिनिधि धनेश्वर महतो उर्फ डीएम ने कहा मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अपने चुनावी वादों में कहा था कि सरकार बनते ही पहली कैबिनेट बैठक में ओबीसी को 27 प्रतिशत आरक्षण दिया जाएगा। लेकिन सरकार गठन के बाद भी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अपना वादा पूरा नहीं किया है। इसलिए सामाजिक न्याय मार्च यात्रा कर स्मरण पत्र पर हस्ताक्षर कर मुख्यमंत्री के पास भेजकर वादे को याद दिलाने का काम आजसू पार्टी कर रही है। साथ ही बेरोजगारों को रोजगार देंगे, 1932 खतियान लागू करेंगे एवं पारा शिक्षकों को आंगनबाड़ी सेविका को अस्थाई करने की घोषणा किये थे, जो अभी तक कोई भी वादा पूरा नही किये हैं। मौके पर पूर्व प्रखंड सचिव संतोष महतो, मुखिया प्रतिनिधि किशुनराम मुंडा, प्रखंड उपाध्यक्ष सतीश आर्यन, प्रखंड सचिव जोगिंदर मुंडा, आजसू युवा नेता संदीप आर्यन, पूर्व प्रखंड उपाध्यक्ष दिवाकर गुप्ता, संगठन सचिव रूपु साव, किसोर महतो, दिलीप यादव, चिंतामनी प्रसाद, पवन करमाली, धरमु, बारिदास, बाबूलाल महतो, मालती देवी, सुकरी देवी, पुनीता, रुक्मणि देवी, फुलमनी देवी, शांति देवी, मुनि देवी, सोनी ठाकुर, अनीता देवी, प्रशांत महतो, शभु महतो, पवन करमाली, मनोज करमाली, प्यारेलाल महतो सहित आजसू पार्टी के कई कार्यकर्त्ता शामिल थे।