बरही में मनाई गई स्व तिलेश्वर साहू की 7वीं पुण्यतिथि
बरही से बिपिन बिहारी पाण्डेय
बरही (हजारीबाग): बरही के उज्जैना में स्थित बरही हाउस के प्रांगण में दिवंगत नेता तिलेश्वर साहू का सातवीं श्रद्धांजलि सभा सह अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया। मौक पर झारखंड प्रदूषण बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष दिवंगत नेता तिलेश्वर साहू के तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर लोगों ने भावभीनी श्रद्धांजलि दी। वहीं आत्म शांति के लिए सामूहिक रूप से दो मिनट का मौन धारण किया गया। सभा की अध्यक्षता स्व तिलेश्वर साहू की धर्मपत्नी भाजपा नेत्री साबी देवी ने किया। मंच संचालन मो जमीरउद्दीन ने किया। कार्यक्रम में महिलाओं की अपार भीड़ उमड़ी। संबोधन में साबी देवी ने कहा कि उनके पति शहीद तिलेश्वर साहू बरही में विकास करने आए थे। वह हर गरीब, किसान एवं महिलाओं का आवाज थे। अब बरही विधानसभा क्षेत्र में अपने पिता के बचें कार्य व सपना को मेरे बड़े पुत्र अरुण साहू साकार करेंगे, बस आप लोगों की आशीर्वाद की जरूरत है। वहीं कांग्रेस नेता सह झारखंड प्रदेश तेली समाज के अध्यक्ष सह झारखंड युवा शक्ति मंच के केंद्रीय अध्यक्ष स्व. तिलेश्वर साहू के बड़े पुत्र अरुण साहू ने कहा कि बरही में अब गुंडाराज पूरी तरह से खत्म होगा। किसी की धमकी चमकी नहीं चलेगी। जिस प्रकार मेरे पिता विकास की गंगा बहाए ठीक उसी प्रकार मैं भी विकास कार्य को आगे बढ़ाऊंगा। महिला दिवस पर कहा कि महिलाओं का सम्मान जिस प्रकार मेरे पिताजी बढ़ाने बरही विधानसभा में आए थे उसी प्रकार मैं भी महिलाओं को सम्मान बढ़ाने में कोई भी कसर नहीं छोडूंगा। कार्यक्रम में रांची के दीपक साहू, पंकज कश्यप, हजारीबाग से अजय साहू, चतरा से राजेश शर्मा, बरकट्ठा जिप प्रतिनिधि केदार साहू, बोकारो साहू समाज के जिला अध्यक्ष सहदेव साहू, पूर्व जिप सदस्य अर्जुन साहू, झापा पंचायत के प्रधान मुकुंद साहू, बरही मुखिया छोटन ठाकुर, गोविंद साहू, बेन्दगी पंचायत के प्रधान प्रतिनिधि दिनेश साहू, बीरबल साहू, महेंद्र साहू, लालेश साहू, दीपक गुप्ता, राजेश साहू, विकास गुप्ता, गुरुदेव गुप्ता, प्रो हीरामन साहू, आशीष गुप्ता, मो मेराज अंसारी, मो रिजवान अंसारी, गोल्डी पासवान, जियाउल हक, संतोष साहू, संतोष कुशवाहा, उमाशंकर दास, टूकलाल नायक, दिलीप साहू, संतोष निषाद, नारायण साव, बबीता देवी, वासुदेव साहू, अनुज साहू, अनुज सिंह, माधुरी देवी, संजय साहू, कृष्णा साहू, संजय रविदास, संगीता शर्मा समेत बरही विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत बरही, चौपारण, चंदवारा व पदमा प्रखंड के सैकड़ों महिला पुरुष उपस्थित थे।