पाकुड़ : बाहा पर्व उल्लास के साथ मनाने को लेकर शहर के आदिवासी कल्याण बालिका छात्रावास में रविवार को एडवार्ड सोरेन एवं निर्मला हांसदा के सुयक्त अध्यक्षता में बैठक आयोजित हुई। बैठक में बाहा पर्व के साथ साथ संताली साहित्य दिवस मनाने को ले कर विचार विमर्श किया गया।बैठक में विचार विमर्श करने के बाद बाहा पर्व 21 मार्च को एवं संताली साहित्य दिवस 11 अप्रैल को पूरे उल्लास के साथ मनाने का निणर्य लिया गया।बहा पर्व को सफल बनाने के लिये अध्यक्ष रफएल सोरेन, सचिव सकल मुर्मू, कोषाध्यक्ष सोनामुर्ती हेम्ब्रम, उप सचिव बिमला हांसदा को चयनित किया गया। साथ ही साथ 11 अप्रैल को संताली साहित्य दिवस के आयोजन को लेकर अध्यक्ष के रूप में बरनावस मरांडी, सचिव देवीधन बेसरा, कोषाध्यक्ष मेरीला हांसदा एवं उपसचिव के रूप में राजोनी टुडू को चयनित किया गया है। बैठक में छात्रनायक प्रवीण मरांडी, सुलेधन हांसदा, छात्रानायिका जोगा मरांडी, सुनिता टुडू, कमल मुर्मू, सुनील मुर्मू, रामधानी टुडू, अजय मुर्मू, मनोसी मुर्मू, सरिता मुर्मू, निशा टुडू, प्रभुमुनी मुर्मू, स्वीटी सीमा हेम्ब्रम, कैलाश मरांडी, नवीन हांसदा बारनेस हेम्ब्रम समेत कई सदस्य मौजूद थे।