गोड्डा: चाइल्ड लाइन, गोड्डा की ओर से चाइल्ड लाइन से दोस्ती कार्यक्रम के तहत गुरुवार को जिला समाहरणालय में सभी पदाधिकारी और पुलिस पदाधिकारियों को मध्य विद्यालय, सरकंडा और मध्य विद्यालय (बालिका), गोड्डा के बच्चों द्वारा कलाई पर रक्षा बैंड बांधकर 0-18 वर्ष के वैसे सभी बच्चे, जिन्हें देखभाल, सुरक्षा एवं संरक्षण की आवश्यकता है, के प्रति जागरूक किया गया। साथ ही 1098 सेवा के बारे में जानकारी दी गयी |
कार्यक्रम की शुरुआत जिला समाज कल्याण पदाधिकारी के सभा कक्ष से हुई। बच्चों द्वारा उन्हें पुष्प गुच्छ देकर चाइल्ड लाइन के रजत जयंती वर्ष में उनसे आशीर्वाद प्राप्त किया | इस अवसर पर जिला समाज कल्याण पदाधिकारी कला नाथ द्वारा चाइल्ड लाइन के कार्यों की सराहना करते हुए अपने पूर्व के अनुभवों को साझा किया और बाल संरक्षण के प्रति किये कार्य को बच्चों से शेयर किया | इस अवसर पर बाल कल्याण समिति एवं बाल संरक्षण इकाई के सभी कर्मी एवं पदाधिकारी भी मौजूद रहे |
इसके उपरांत बच्चों द्वारा उप विकास आयुक्त, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, पुलिस उपाधीक्षक, सिविल सर्जन, श्रम अधीक्षक, नगर थाना, मुफस्सिल थाना, शिक्षा कार्यालय आदि का भ्रमण कर पदधिकारियो को फ्रेंडशिप बैंड बांधते हुए बच्चों की सुरक्षा के लिए हस्ताक्षर प्राप्त कर वचनबद्धता ली गयी |
इस कार्यक्रम में स्कूली बच्चे अलिया परवीन, मनतशा परवीन, प्रीति मुर्मू , नगमा, आशा, रेशमी, अनीता मुर्मू, कृतिका कुमारी सहित चाइल्ड लाइन सदस्य अमर कुमार, राजेश मुर्मू, स्तानिस लॉस मुर्मू, हेमकांत मुर्मू, सुचित्रा देवी, सोनी कुमारी आदि मौजूद थीं।