किसानों को परिभ्रमण के साथ मिला प्रशिक्षण
बरही से बिपिन बिहारी पाण्डेय
बरही(हजारीबाग): कृषि प्रौद्योगिक अभिकरण आत्मा के बैनर तले जिला स्तरीय कृषक परिभ्रमण कार्यक्रम किया गया। जिसका नेतृत्व बरही आत्मा के बीटीएम चिंताहरण पाठक, एटीएम उमेश कुमार राणा ने किया। ऊक्त कार्यक्रम के तहत बरही प्रखंड के ग्राम विजैया, गुड़ियो, दुलमाहा के किसानों को पदमा प्रखंड के सूची ग्राम में परिभ्रमण कराया गया। वहीं मनोज मेहता के फार्म पर वृहत पैमाने पर बत्तख पालन, सुअर पालन, मुर्गी पालन परिभ्रमण कराकर विस्तृत जानकारी दी गई। वहीं लौटते समय प्रखंड के लठिया ग्राम निवासी मंटू यादव के फार्म पर ड्रिप सिंचाई एवं मल्चिंग सिस्टम से खेती व आम का भगवानी, गौपालन, बिट्टल नस्ल का बकरी व बकरा पालन एवं अच्छे तकनीकी से खेती का गुरु किसानों को दिया गया। मौके पर विजैया, गुड़ियो, दुलमाहा के गांव निवासी फुलवा देवी, सुनीता देवी, मुनिया देवी, मालती देवी, लक्ष्मी देवी, टहल पासवान, हीरालाल पासवान, राजकुमार साव, अर्जुन यादव, बाल्मीकि राणा, सोमर पासवान, मो इस्लाम धोबी, टेप्पो दास, रामेश्वर पासवान समेत दर्जनों कृषक महिला पुरुष को परिभ्रमण कर प्रशिक्षिण दिया गया।