समारोह में शामिल कीर्तन मंडली ने लोगों को खूब झुमाया
बरही से बिपिन बिहारी पाण्डेय
बरही (हजारीबाग): बरही अनुमंडलीय केश कलाकार सैलून संघ का होली मिलन समारोह बरही गया रोड स्थित मधुलिका पैलेस में किया गया। इस समारोह में बरही अनुमंडल से चौपारण, पदमा, चंदवारा, बरकट्ठा के सैलून कर्मी शामिल हुए। कार्यक्रम का शुभारंभ कार्यक्रम के बतौर मुख्य अतिथि पूर्व विधायक सह भाजपा नेता मनोज कुमार यादव व विशिष्ठ अतिथि कोडरमा के झामूमो केंद्रीय उपाध्यक्ष सुनील शर्मा ने दीप प्रज्वलित कर किया। होली मिलन समारोह में कीर्तन मंडली भी मौजूद थी। जिसमें होली के पारंपरिक गानों को बजाकर कार्यक्रम में शामिल लोगों को झूमने पर मजबूर कर दिया। वहीं पूर्व विधायक भी झूमते नजर आए। मौके पर पूर्व विधायक ने कहा होली का त्यौहार एकता का परिचय देता है। हम होली हर वर्ष इसलिए मनाते हैं कि एक साल के दौरान किसी भी तरह की आपस में दूरियां हो उसे मिटा कर आपस मे मिल जाय। वहीं उन्होंने सभी को होली का शुभकामनाएं दी। वहीं सैलून संघ के अध्यक्ष गोविंद ठाकुर ने बताया कि सैलून संघ ने निर्णय लिया है कि सैलून संघ के किसी भी कर्मी व मालिक के साथ आपातकालीन घटना होने पर उनके परिवार को संघ की ओर से 25 हजार रुपए की सहयोग राशि दी जाएगी। वहीं उन्होंने संघ में ज्यादा से ज्यादा संख्या में जुड़ने के लिए आग्रह भी किया। ऊक्त कार्यक्रम का अध्यक्षता सुबोध ठाकुर व संचालन विनोद कुमार शर्मा ने किया। मौके पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष रमेश ठाकुर, भाजयुमो जिला मंत्री अजय दुबे, भाजपा युवा नेता रितेश गुप्ता, बरही अनुमंडल संघ के के अध्यक्ष गोविंद ठाकुर, सचिव गणेश ठाकुर, संगठन मंत्री पप्पू ठाकुर, कोषाअध्यक्ष सुबोध ठाकुर, विनोद कुमार शर्मा, मनोज ठाकुर, प्रकाश ठाकुर, अभिषेक ठाकुर, शमशेर आलम, सुरेंद्र ठाकुर, संजय ठाकुर, प्रयाग ठाकुर, संतोष कुमार शर्मा, संतोष कुमार, मीडिया प्रभारी संतोष शर्मा समेत सैलून संघ कई लोग उपस्थित हुए।