पूर्व विधायक समेत भारी संख्या में श्रद्धालु हुए शामिल
बरही से बिपिन बिहारी पाण्डेय
बरही (हजारीबाग) : बरही बाजार धनबाद रोड में स्थित परम आस्था का प्रतीक प्राचीन भगवती मंदिर परिसर में नौ दिवसीय श्रीश्री 1008 शतचंडी महायज्ञ का शुभारंभ कलश स्थापना के साथ शुरू हुआ। इसके साथ ही 10वीं वार्षिक बरही महोत्सव का भी शुभारंभ हुआ। गुरुवार को कलश यात्रा में श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ा। जिसमें क्षेत्र की 501 महिला एवं बच्चियों ने कलश के साथ जलयात्रा में शामिल हुए। कलशयात्रा भगवती मंदिर धनबाद रोड से निकलकर न्यू कालोनी होते हुए सूर्यमंदिर नदी घाट पहुंची, जहां विधि विधान के साथ कलशों में पवित्र जल लेकर तरह-तरह के ढोल बाजा के साथ चारों रोड का भ्रमण करते हुए यज्ञशाला में कलश स्थापित किया गया। इस बीच जय माता दी की नारों से पूरा क्षेत्र गुंजायमान हो उठा। बतौर यजमान अशोक स्वर्णकार, सीता देवी, बीरेंद्र विश्वकर्मा, लीला देवी, ललिता देवी आदि ने यज्ञाचार्य जयनंदन मिश्रा के द्वारा मंत्रोच्चारण के बीच विधि – विधान के साथ पूजा अर्चना कर कलश स्थापित किया। कार्यक्रम के बाबत संरक्षक रमेश ठाकुर, सुरेंद्र रजक, महासचिव काशी केशरी व अध्यक्ष विपिन कुमार सिन्हा ने बताया कि यज्ञ का समापन आगामी 26 मार्च को होगा। मेला का उद्घाटन आज शुक्रवार को किया जाएगा। मेला में मीना बाजार, झुला एवं बच्चों के मनोरंजन के कई समान लगाए गए हैं। गुरुवार से लेकर आगामी 26 मार्च तक वैदिक पूजन पाठ एवं हवन, 26 मार्च को सामूहिक हवन, कलश विसर्जन, अटूट भंडारा एवं कन्या पूजन किया जाएगा। इस अवसर पर अतिथियों ने कहा कि ऐसे आयोजनों से आत्म शांति मिलती है वहीं क्षेत्र में सुख समृद्धि आती है। पूजा के माध्यम से सामाजिक समरसता व सद्भावना भी बनी रहती हैं। कलश यात्रा का शुभारंभ पूर्व विधायक मनोज कुमार यादव व अन्य अतिथियों ने कलश वितरण कर किया। कलश यात्रा में पूर्व विधायक सह भाजपा नेता मनोज कुमार यादव, झामुमो के वरिष्ठ नेता विनोद विश्वकर्मा, कांग्रेस के युवा नेता अरुण साहू, बरही सद्भावना विकास मंच के अध्यक्ष राज सिंह चौहान, वरिष्ठ नेता रामचन्द्र यादव, पूर्व जिप सदस्य अर्जुन साव, यज्ञ कमेटी के संरक्षक रमेश ठाकुर, सुरेंद्र रजक, यमुना साव, अध्यक्ष विपिन कुमार सिन्हा, महासचिव काशी केशरी, उपाध्यक्ष राजकुमार यादव सिकंदर निषाद, पंकज वर्णवाल, अजय दुबे, मनोज साव, शिवम आनंद, मुखिया छोटन ठाकुर, अमित सिंह, किशोर कुमार आदि, सचिव बलराम केशरी, काशी केशरी, किशुन यादव, कोषाध्यक्ष बबलू ठाकुर, आकाश राज, मनोज केशरी, रमेश श्रीवास्तव, पवन कुमार, प्रमोद सिंह, महेंद्र दुबे, आकाश जयसवाल, उमेश ठाकुर, मनितोष यादव, मुखिया हरेंद्र गोप, विजय यादव, विहिप नेता गुरुदेव गुप्ता, राजकुमार केशरी, पिंटू केशरी, नंदकिशोर, पुरुषोत्तम कुमार, मंटू केशरी, संतोष, संजीव घोष, राहुल कुमार गुप्ता, रवि कुमार, गोलू कुमार, रवि केशरी, सुनील सिंह आदि सैकड़ों महिला-पुरुष श्रद्धालु शामिल हुए। विधि व्यवस्था बनाये रखने को लेकर पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी उत्तम कुमार तिवारी दल बल के साथ मौजूद रहे। कलश यात्रा में राम जानकी रथ का भी भ्रमण हुआ।