बरही से बिपिन बिहारी पाण्डेय
बरही (हजारीबाग) : भाजपा शिष्टमंडल ने गुरुवार को बरही के नवपदस्थापित अनुमंडल पदाधिकारी पूनम कुजुर से शिष्टाचार की। इस दौरान शिष्टमंडल के सदस्यों ने नवपदस्थापित अनुमंडल पदाधिकारी को बरही अनुमंडल में योगदान देने पर उन्हें बुके देकर अभिवादन करते हुए शुभकामनाएं दीं।
मौके पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष रमेश ठाकुर, ओबीसी उत्तरी छोटानागपुर मंडल प्रभारी किशुन यादव, भाजपा युवा नेता रितेश गुप्ता, ओबीसी मोर्चा पूर्वी मंडल अध्यक्ष मुन्ना यादव, ओबीसी मोर्चा पश्चिमी मंडल अध्यक्ष मनोज साव, अमित सिंह, महेश यादव, रघु मोदी, सहदेव शर्मा, अजय यादव, ब्रह्मदेव यादव, सुभाष कुमार यादव, संजय पांडेय आदि कार्यकर्ता मौजूद थे।