बरही से बिपिन बिहारी पाण्डेय
बरही (हजारीबाग) : बरही स्थित भाजपा कार्यालय में भाजपा का 41वां स्थापना दिवस मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता बरही पश्चिमी मंडल अध्यक्ष अमित साहू ने की। मौके पर सर्वप्रथम पंडित दीनदयाल उपाध्याय व डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की तस्वीर पर माल्यार्पण किया गया। वहीं उपस्थित अमित साहू, भाजपा ओबीसी परमंडल प्रभारी किशुन यादव, भाजयुमो जिला मंत्री अजय दुबे, रितेश गुप्ता, भाजपा मंडल महामंत्री प्रमोद सिंह, उपाध्यक्ष नवल किशोर सिंह, मनोज साव, पंकज वर्णवाल आदि ने अपना अपना विचार रखा। कार्यक्रम में भाजयुमो नेता शिवम आनंद, भाजपा अनुसूचित जाति मंडल अध्यक्ष नागेश्वर कुमार रजक, भाजयुमो मंडल अध्यक्ष अमित सिंह, महामंत्री संतोष सिंह, गौरव कुमार, मनोज साहू, जुगल किशोर यादव, पिंटू ठाकुर, सुरेंद्र केशरी, विष्णु कुमार, विक्रम पांडे, आईटी सेल से उभयजीत कुमार, नितेश कुमार, सहदेव यादव, अर्जुन यादव, अशोक यादव, मनोज यादव, दीपक यादव, डब्लू सिंह, दीपेश ठाकुर, रामचंद्र टुडू, साहिब राम हंसदा, निर्मल सिंह, मनोज सिंह आदि उपस्थित हुए।