डूमरडीह में सुनसान जगह पर बना है घर
बरही से बिपिन बिहारी पाण्डेय
बरही (हजारीबाग): बरही थाना की पुलिस ने डुमरडीह स्थित कामख्या सिंह के बने सुनसान घर में पिछले सोमवार रात्रि में छापामारी किया। छापामारी पुलिस उपाधीक्षक नाजीर अख्तर के नेतृत्व में एक टीम गठित कर किया गया। जिसमें डुमरी निवासी कामाख्या सिंह के घर के खटिया के नीचे रखा 70 किलो अवैध गांजा बरामद किया गया। इस बाबत पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी उत्तम कुमार तिवारी ने बताया कि गुप्त सूचना मिली की डूमरडीह स्थित कामाख्या सिंह के घर से कामाख्या सिंह (पिता सूर्यदेव सिंह) व उनके दमाद बरही के अफीम कोठी निवासी सुनील सिंह (पिता आदित्य सिंह) के द्वारा अवैध रूप से गांजा का व्यापार किया जा रहा है। उक्त सूचना के सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई के लिए वरीय पदाधिकारी के आदेशानुसार पुलिस उपाधीक्षक के नेतृत्व में एक टीम गठित कर डूमरडीह कामाख्या सिंह के घर पर छापामारी किया गया। छापामारी के क्रम में 70 किलो अवैध गांजा बरामद किया गया। हालांकि अंधेरे का लाभ उठाकर तस्कर भाग गए। वहीं अवैध रूप से घर में गांजा रखने एवं व्यापार करने के आरोप में डूमरडीह निवासी कामाख्या सिंह व अफीम कोठी निवासी सुनील सिंह के विरुद्ध बरही थाना में कांड संख्या 90/21 दर्ज किया गया। छापामारी दल में शामिल पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी उत्तम कुमार तिवारी, पुअनि सौरभ कुमार अहूजा, आरक्षी नंदलाल नायक, चंदन कुमार, बालमुकुंद कुमार व जितेंद्र रजक ने अहम योगदान दिया।