कहां एक दिन योग करने से नहीं निरंतर योग करने से रहेंगे निरोग
संवाददाता बरही
बरही (हजारीबाग): सोमवार को कोरोना संक्रमण को देखते हुए ज्यादातर लोगों ने अपने अपने घरों में ही अपने परिजनों के बीच अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया। सामूहिक रूप से योग का कार्यक्रम नहीं हुआ। लोगों ने अपने घरों में योगाभ्यास कर अपने दिन की शुरुआत किया। कोरोना महामारी के कारण सामूहिक रूप से कार्यक्रमों का आयोजन नहीं हुआ। ऐसे में लोगों ने अपने घरों में रहकर योग का अभ्यास किया। वहीं कुछ जगहों पर सामूहिक रुप से योगाभ्यास किया गया जहां लोगों ने शारीरिक दूरी व कोविड नियमों का पालन किया गया। विधायक प्रतिनिधि विनोद यादव ने अपने घर पर योग करते हुए कहा कि योग धर्म नहीं विज्ञान है, इसमें शरीर मन और आत्मा की जोड़ने का विधान है। लेकिन कुछ लोग योग को अपने धर्म से जोड़ने का प्रयास कर रहे हैं जो गलत है। वहीं सद्भावना विकास मंच के अध्यक्ष राज सिंह चौहान ने भी अपने परिवार के बीच अपने आवास पर ही योगाभ्यास किया। वही भाजपा जिला उपाध्यक्ष रमेश ठाकुर, ओबीसी के प्रमंडल प्रभारी किशुन यादव, भाजपा बरही पश्चिमी मंडल अध्यक्ष अमित साहू, बरही पूर्वी जिप सदस्य मुनेजा खातून, प्रतिनिधि मो. क्यूम, भाजयुमो जिला आईटी सेल प्रभारी शिवम आनंद आदि ने भी अपने अपने घरों में योगाभ्यास किया।खोडाहार पंचायत के चारमाइल के खेल मैदान में युवा ब्रिगेड ने योग किया। जिसमें राष्ट्रीय यादव सेना के जिला महामंत्री संजय यादव, प्रखंड महासचिव रोहित यादव, युवा प्रखंड अध्यक्ष गणेश यादव, युवा महामंत्री पिंटू यादव, संतोष यादव, प्रकाश यादव, रामप्रवेश यादव, प्रदीप पासवान, राहुल पासवान, पिंटू ठाकुर, मनोज यादव, रणजीत यादव, मंटू शर्मा, आशीष यादव, रमेश यादव रणजीत यादव, मुनेश्वर पासवान, नितेश शर्मा व अन्य उपस्थित थे।