बरही से बिपिन बिहारी पाण्डेय
बरही (हजारीबाग):बरही प्रखंड के बरसौत पंचायत के श्रीनगर में मंगलवार को स्वास्थ्य विभाग द्वारा उपलब्ध की गई दो पोषक क्षेत्र में 600 मेडिकेटेड मच्छरदानी का वितरण किया गया। वितरण बरसोंत पंचायत के प्रधान सीता देवी, समाजसेवी विष्णुधारी महतो, वार्ड सदस्य बालेश्वर यादव, सहिया सुमन देवी, संगीता देवी के हाथों किया गया। मौके पर प्रधान सीता देवी ने ग्रामीणों के बीच मच्छरदानी के सही उपयोग के विषय में बताया। वहीं उन्होंने कहा कि अब गर्मी का मौसम आ गया है, इस समय मच्छरों की जनसंख्या बहुत ज्यादा होती है। वहीं मच्छरों के काटने से कई ऐसे गंभीर बीमारियां भी उत्पन्न हो रही है इसलिए मछरदानी का उपयोग आपलोग जरूर करें। मेडिकेटेड मच्छरदानी के उपयोग से कई बीमारियों से बचा जा सकता है। मौके पर ग्रामीणों में महादेव यादव, प्रयाग यादव, मो झालिया, धनुखी यादव, रामचंद्र यादव आदि उपस्थित थे।