पांकी से लौकेश कुमार
पांकी-मनातू: पलामू जिले के मनातू प्रखंड के नोडिहा पंचायत अंतर्गत ग्राम धंधरी में तेजस्विनी परियोजना के तहत चलाए जा रहे कार्यक्रम के अंतर्गत सांस्कृतिक कार्यक्रम का उद्घाटन प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रदीप कुमार महतो ने फीता काटकर किया।
तेजस्विनी परियोजना के कलस्टर कोऑर्डिनेटर पिंकी देवी, कुमारी सुशीला, रीना देवी, रंजू देवी, ब्लॉक कोऑर्डिनेटर रंजीत सिंह, फील्ड कोऑर्डिनेटर महेंद्र उरांव, जितेंद्र कुमार, वीरेंद्र कुमार सिंह, उप मुखिया अमरेश रंजन ने संयुक्त रूप से बुके देकर प्रखंड विकास पदाधिकारी को सम्मानित किया।अपने संबोधन में प्रखंड विकास पदाधिकारी ने कहा इस तरह का कार्यक्रम जो तेजस्विनी परियोजना द्वारा चलाया जा रहा है काफी सराहनीय है।
तेजस्विनी परियोजना द्वारा युवती एवं किशोरियों को क्लब के माध्यम से हर क्षेत्र में जागरूक करना काफी सराहनीय है।
बाल विकास महिला विभाग की सुपरवाइजर बिभा मैडम एवं गुलशन मैडम ने भी किशोरियों के बीच अपनी बातों को रखते हुए कहा की बच्चियां अब किसी से कम नहीं है उनका मान सम्मान मिलना चाहिए हर क्षेत्र में उनकी भागीदारी सुनिश्चित किया जाना चाहिए। बच्चियों के अंदर पहले जो झिझक रहता था डर रहता था अब दूर हो चली है इनका भागीदारी हर क्षेत्र में जरूरी है।
उन्होंने तेजस्विनी परियोजना के पदाधिकारियों को बधाई दिया जिन्होंने बच्चियों के अंदर महिला सशक्तिकरण आर्थिक सशक्तिकरण की ओर अग्रसर हैं।
सभा को नौडीहा पंचायत के उप मुखिया एवं उपस्थित सभी कलस्टर कोऑर्डिनेटर ने भी संबोधित किया।बच्चियों द्वारा एक से बढ़कर एक देश भक्ति गीत नृत्य एवं नाटक का प्रस्तुतीकरण किया गया।
तत्पश्चात सभी बच्चियों को एवं सेविका दीदी सहिया दीदी संगी दीदी को भी पुरस्कृत किया गया।
मौके पर नोडिया पंचायत के काफी संख्या गन्यमान्य लोगों के अलावे ग्रामीण उपस्थित थे।