कांग्रेसियों ने कहा धरती आबा का अपमान
चक्रधरपुर: भगवान बिरसा मुंडा जयंती और राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर चक्रधरपुर प्रखंड कार्यालय के समीप भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण का दौर चल रहा था खास और आम सभी लोग जूता चप्पल खोल कर भगवान बिरसा मुंडा को पुष्प अर्पित कर रहे थे इसी क्रम में चक्रधरपुर के बीडीओ संजय कुमार सिन्हा ने माल्यार्पण करने के लिए पहुंचे जहां उन्होंने जूता पहनकर भगवान बिरसा मुंडा को माल्यार्पण करने के लिए सीढ़ी में चढ़े और माल्यार्पण किया । इस मामले को कांग्रेस पार्टी ने गंभीरता से लिया है पूर्व नगर अध्यक्ष और वरिष्ठ कांग्रेसी नेता रमेश ठाकुर ने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा का यह अपमान है।