रामगढ़: नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड नं 02 ग्राम देवता साण्डी में बाउंडरी वाल एवं सुन्दरीकरण निर्माण कार्य का उदघाटन संयुक्त रूप से नगर परिषद अध्यक्ष युगेश बेदिया,उपाध्यक्ष मनोज़ कुमार महतो के द्वारा नारियल फोड़ कर एवं फीता काटकर किया गया।
युगेश बेदिया ने सम्बोधित करते हुए कहा कि ग्राम देवता के सुन्दरीकरण होने से देव स्थल की सुंदरता बढ़ेगी साथ ही बाउंडरी वाल होने से अनियंत्रित कूड़ा कचड़ा फैलने से निजात मिलेगी।
वही उपाध्यक्ष मनोज़ कुमार महतो ने कहा कि जनता के बीच किये वादों को पूरा किया जा रहा है नगर परिषद क्षेत्र के चहमुखी विकास को लेकर तत्पर है।गांव कस्बा हर ओर नगर परिषद की योजना पहुंचाई जा रही है। सड़क व पुल के साथ साथ मंदिर मस्जिद का सुन्दरीकरण होने से क्षेत्र की अलग पहचान बनेगी।
उदघाटन कार्यक्रम में मुख्य रूप से वार्ड पार्षद पार्षद हेमनी देवी,जयकिशोर महतो,सोमू खान,नरेश महतो,भीम महतो,रंजू शुक्ला,पुष्पा देवी,ममता देवी,कंचन पाठक,राजेंद्र महत्तो,अशोक महतो,मुंशी मांझी, नितीश कुमार,रामवतार भारती, भीम महतो,लाली बेदिया, वकील राजवार,मुन्ना गुप्ता, मनोज गुप्ता,साईनाथ महतो,रामजन्म गुप्ता,बिटू गुप्ता,बसन्त महतो,बलमुकुंद महतो,जगरनाथ महतो आदि अन्य लोग उपस्थित थे।