मयूरहंड(चतरा)। पुनः संपूर्ण राज्य के साथ चतरा जिले में भी कोरोना वायरस का संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है। ऐसे में सरकार द्वारा पुरे राज्य में धार 144 लागु करते हुए कई महत्वपूर्ण गतिविधियों पर रोक लगाने के साथ मास्क का उपयोग व सोशल डिस्टेंसिंग का आवश्यक रुप से पालन करने का आदेश जारी किया गया है, पर मयूरहंड प्रखंड क्षेत्र में सरकार द्वारा जारी दिशा निर्देशों का खुलेयाम उलंघन किया जा रहा है। क्षेत्र में मास्क का प्रयोग नगण्य है। लोग चैक-चैराहों पर बिना मास्क के घुमते देखे जा रहे हैं। सामाजिक दूरी का भी ख्याल नहीं रखा जा रहा है। यहां तक की हाट-बाजार में भी भीड़ लग रही है और लोग सामान्य दिनों की तरह विचरण कर कोरोन के बढ़ते संक्रमण को दावत दे रहे हैं। अबतक आदेशों के अनुपालन सुनिश्चित कराने के लिए मास्क चेकिंग अभियान भी नही चलाया जा रहा है। दुसरी ओर प्रखंड में 70 हजार आवादी निवास करती जिसके स्वास्थ्य की जिम्मेवारी एएनएम के भरोसे है। यही नही प्रखंड क्षेत्र में भारी संख्या में मुमबई, दिल्ली, उत्तर प्रदेश आदि से प्रवासी वापस लौटे हैं, जिनका कोविड़ जांच भी अबतक नही हुआ है। ऐसे में सभ्रांत परिवारों में कोविड़ संक्रमण को लेकर दहस्त कायम हो गया है। अब देखना है की आगे स्थानिय प्रशासन सरकारी निर्देशों के अनुपालन पर काम करती है, या पूर्व के भांती हाथ पर हाथ धरे रहती है।