सरायकेला से भाग्य सागर सिंह की रिपोर्ट
सरायकेला। सरायकेला नगरपंचायत अंतर्गत दिवानसाही वार्ड संख्या 11 में खरकई नदी किनारे 15 वित्त आयोग के अंतर्गत खेल मैदान निर्माण का प्रोजेक्ट डीपीआर बनाने हेतु स्थल निरीक्षण सोमवार को किया गया। नगरपंचायत उपाध्यक्ष मनोज चौधरी, कार्यपालक पदाधिकारी राजेंद्र प्रसाद गुप्ता, सहायक अभियंता शंभू नाथ, नगर प्रबंधक महेश जारिका, कनीय अभियंता नकुल ठाकुर एवं रामाकांत कुमार ने संयुक्त रूप से स्थल निरीक्षण किया। खेल मैदान निर्माण के संबंध में नगर पंचायत उपाध्यक्ष मनोज कुमार चौधरी ने बताया कि सरायकेला नगर पंचायत अंतर्गत खेल मैदान बनने से खेल प्रतिभाओं को निखरने का अवसर मिलेगा साथ ही खेल के माध्यम उनका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। साथ ही नदी किनारे स्थित उक्त क्षेत्र की स्वच्छता भी बरकरार रहेगी। दीवानसाई क्षेत्र में खेल मैदान बनने पर दीवानसाई के खेल प्रेमियों और आम लोगों ने हर्ष व्यक्त किया।