गढ़वा : गुरुवार को गढ़वा जिले के कांडी-प्रखंड के तेलियाबान्ध व तेलियानिजामत गांव के दर्जनों कार्डधारी लाभुकों ने राशन की मांग को लेकर डीलर राम जी राम के खिलाफ हंगामा किया।जविप्र दुकान के बाहर जमा हुए लाभुकों ने डीलर पर आरोप लगाया कि पिछले तीन से चार महीने से डीलर राशन नही दे रहे हैं।राशन की मांग करने पर कहा जाता है कि अभी राशन का उठाव नही किये हैं।जबकि कुछ लोगों को राशन का वितरण डीलर कर दिए हैं लेकिन अभी भी बहुत से लोगों को राशन नही मिला है।बुधवार को भी राशन लेने दुकान तक आये थे उस समय डीलर घर पर नही थे।फोन से सम्पर्क करने पर उधर से डीलर ने फोन पर ही गाली गलौज करने लगे।लाभुकों ने डीलर पर आरोप लगाते हुए कहा कि डीलर द्वारा राशन का उठाव कर उसकी कालाबाजारी कर दिया गया है।कार्डधारी लाभुक प्रमिला देवी,नीलम देवी,लीलावती देवी,पार्वती देवी,संगीता देवी,पानपति देवी,नैनवास देवी,धनेशरी देवी,दुलारी देवी ,जगनारायण साव,रजली देवी,उषा देवी,जोहरा बीबी सहित कई अन्य लाभुकों ने डीलर पर तीन से पांच महीना तक राशन नही देने का आरोप लगाते हुए डीलर का लाइसेंस रद्द करते हुए विभाग के पदाधिकारियों से कार्रवाई की मांग किया है। जिला आपूर्ति पदाधिकारी विजेंद्र कुमार ने जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने को कहा।