भुरकुंडा। अनमोल बचपन प्ले स्कूल भुरकुंडा में गुरूवार को बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान को लेकर चित्रांकन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में बच्चों ने रंग बिरंगे रंगों से अपनी सुंदर कलाकारी प्रस्तुत कर लोगो का मन मोह लिया। प्रतियोगिता में कक्षा नर्सरी के बचो ने हिस्सा लिया। जिसमें प्रथम स्थान प्रणाल गुप्ता, केनिशा चर्वी, वीर प्रताप और अदिति ने प्राप्त किया। सफल प्रतिभागियों को स्कूल के डायरेक्टर अवधेश कुमार सिंह ने पुरस्कुत किया। इस अवसर पर अवधेश कुमार सिंह ने कहा कि बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ विषय पर आधारित चित्रांकन प्रतियोगिता से बच्चों में रंगों को पहचानने की क्षमता बढ़ती है। साथ ही बच्चों में सीखने की जिज्ञासा बढ़ती है। हमारा मुख्य उद्देश्य इस तरह की एक्टिविटी के माध्यम से बच्चों में बौद्धिक एवं सर्वांगीण विकास करना है। साथ ही साथ खेल खेल के माध्यम से पढ़ाना एवं उनके अंदर छुपी प्रतिभा को निखारना है। प्रतियोगिता में मणि भूषण, रिद्धि सिंह, आरोही कुमारी, अंश, अंश सोनी, प्राप्ति, किट्टू,, सुरभि, दीपेन, सौरभ कुमार साहू, आराध्या कुमारी, अर्पित कुमार, अक्षिता कुमारी, अंश सिंहा, हंस ठाकुर, निशांत कुमार, दक्ष कुमार, शौर्य बड़ाईक, हर्षित कुमार, रोशनी कुमारी, देवश्री कुमारी, युवराज कुमार, मिस्टी वर्मा, रयान राजा, रूद्र शाही सहित दर्जनों बच्चों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता को सफल बनाने में जयश्री गोस्वामी, ममता शाहदरा, निधि सिंह, सुशील एंथोनी, संतोष कुमार ने सराहनीय योगदान दिया।