विष्णुगढ़ : विष्णुगढ़ थाना परिसर में मतीश चंद्र पटेल की बेटी के जन्म की खुशी मे प्रवासी ग्रुप द्वारा चलाये जा रहें पेड़ लगाओ पेड बचाओ अभियान के तहत पौधारोपण किया गया।पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया।इस दौरान प्रतिभा विकास मंच के संयोजक महेन्द्र कुमार ने कहा कि बदलते परिवेश में लोग पेड़ काटने में लगे हैं। लेकिन पेड़ कटाई के अनुरुप पौधा रोपन कार्य नहीं हो पा रहा हैं।जिसके कारण तरह-तरह के संकट हो रहे हैं। पर्यावरण भी दूषित हो रहा हैं। इसलिए हर लोगों को साल में कम से कम पांच पौधा लगाने की आवश्यकता हैं।तभी हमारा अभियान सफल हो पायेगा। इस मौके पर गुंजन पटेल,गुडिया पटेल,मतिश चंद्र पटेल,तुलसी देवी,कामेश्वर कुमार,काजल कुमारी,कुमकुम कुमारी समेत सैकडों लोग मौजूद थे।