पलामू से सुधीर कुमार गुप्ता की रिपोर्ट
मेदिनीनगर: भाजपा पलामू ने मंगलवार को पार्टी का 41 वां स्थापना दिवस मनाया। इस अवसर पर पार्टी के कार्यकर्ता एवं नेताओं ने राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा एवं माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का संबोधन सुना। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता विजय नन्द पाठक और संचालन महामंत्री श्याम बाबू ने किया।इस कार्यक्रम में प्रभारी के रूप में पूर्व प्रदेश महामंत्री बाल मुकुंद सहाय उपस्थित थे। बालमुकुंद सहाय ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि देश,समाज और पार्टी को वही लोग कुछ दिया है जो मूल्यों को जिया है,जो सिद्धांतों पर चला है, जो लाभ हानि के आधार पर संगठन से नहीं जुड़ा है।ऐसे हजारों लाखों लोग हैं जिन्होंने पार्टी को अपना पूरा जीवन दिया है।ऐसे समर्पित कार्यकर्ताओं के वजह से ही संगठन आज इस ऊंचाई पर है।
श्याम नारायण दुबे ने कहा कि मान सम्मान पद से नहीं होता।पद से कोई बड़ा नहीं होता। व्यक्ति बड़ा होता है तो अपने आचरण से, अपने व्यवहार से, अपने कार्यों से। उन्होंने कहा कि उद्देश्य हमेशा दूसरों के लिए होता है और ऐसे विचारवान एवं चरित्रवान कार्यकर्ताओं के बदौलत ही आज पार्टी विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है।जिला अध्यक्ष विजय नंद पाठक ने सभी को स्थापना दिवस की शुभकामनाएं देते हुए अपने संबोधन में कहा कि भाजपा राष्ट्रीय हित के सभी कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने वाली राजनीतिक दल है।पार्टी के कार्यकर्ता राष्ट्रभक्ति भावना से ओतप्रोत होकर भारत माता को परम वैभव पर पहुंचाने के लिए कठिन परिश्रम करते हुए जनता की सेवा में हमेशा तत्पर रहते हैं। प्रेम सिंह ने कहा कि वैसे कार्यकर्ता जो जनसंघ काल से निरंतर निस्वार्थ भाव से पार्टी व संगठन के कार्यों में लगे रहे हैं आज पार्टी की सफलता में उनका सर्वोच्च योगदान है।कार्यक्रम के अंत मे धन्यवाद ज्ञापन महामंत्री सुरेंद्र विश्वकर्मा ने किया।मौके पर पूर्व जिला अध्यक्ष नरेंद्र पांडे,डिप्टी मेयर मंगल सिंह, सांसद प्रतिनिधि विजय ओझा, अनु0 जाति के प्रदेश उपाध्यक्ष प्रभात भुइया, रीना किशोर, दुर्गा जौहरी,गुड्डू खान, लूड्डू खान,सिट्टू गुप्ता,संटू सिंह,अजय सिंह,अभिषेक शुक्ला,राकेश तिवारी,सोमेश सिंह,राजेश गुप्ता,बृजेश गुप्ता, संजय गुप्ता,मनदीप प्रजापति,छोटू सिन्हा,सुनील पांडे,राजहंस अग्रवाल,बंटी सिन्हा समेत कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।