इटखोरी(चतरा)। 11 मार्च को आजसू केंद्रीय सचिव सह डुमरी विधानसभा प्रभारी यशोदा देवी जिले के इटखोरी स्थित ऐतिहासिक माता भद्रकाली मंदिर पहुंच कर पूजा अर्चना की। इटखोरी आगमन पर आजसू कार्यकर्ताओं ने पार्टी नेत्री का भव्य स्वागत किया। पूजा के उपरांत आजसू नेत्री को आशीर्वाद स्वरुप माता की चुनरी पुजारियों ने भेंट की। मंदिर परिसर में नारियल की संकल्प चढ़ाने के पश्चात परिसर स्थित अन्य देवालयों में माथा टेका। तत्पश्चात सहस्र शिवलिंग महादेव मंदिर में जलाभिषेक किया। इस असर पर पार्टी प्रखंड अध्यक्ष संजय मेहता, इटखोरी कार्यकारी अध्यक्ष सुधीर साव, दशरथ दांगी, मंटू दांगी समेत अन्य कार्यकर्ता शामिल थे।