गिद्धौर(चतरा)। 15 मार्च को सांसद सुनील कुमार सिंह के निर्देशा पर गिद्धौर प्रखंड मुख्यालय स्थित अतिरिक्त स्वास्थ्य केंद्र में कोविड 19 का वैक्सीन लेने वाले ग्रामीणों के बीच भाजपाईयों ने फल व जूस का वितरण किया गया। पार्टी के मंडल अध्यक्ष कपिल कुमार, युवा मोर्चा प्रखंड अध्यक्ष बबलू कुमार साव व महामंत्री मनोज कुमार कुशवाहा के संयुक्त नेतृत्व में सभी के बीच फल व जूस का वितरण किया गया। वितरण कार्य में ओबीसी मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राजेंद्र दांगी, ओबीसी मोर्चा प्रखंड अध्यक्ष विकास कुमार, सुनील कुमार राणा, कमलेश कुमार दांगी, राजेंद्र प्रसाद केशरी आदि शामिल थे।