चतरा/गिद्धौर। जिले के विभिन्न प्रखंडों में 6 अप्रैल को भाजपा कार्याकर्ताओं द्वारा पार्टी का स्थापना दिवस मनाया गया। गिद्धौर प्रखंड के बटेश्वर शिव मंदिर परिसर में स्थापना दिवस पार्टी के मंडल अध्यक्ष कपिल कुमार दांगी के अध्यक्षता में मनाई गई। इस अवसर पर कार्यकर्ताओ ने पंडित दीनदयाल तथा श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम की शुरुआत की। मंडल अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओ को पार्टी के नियमों की विस्तृत जानकारी देते हुए संगठन मजबूती पर बल दिया। कार्यक्रम में प्रखंड महामंत्री मनोज कुमार कुशवाहा, युवा मोर्चा के प्रखंड अध्यक्ष बबलू कुमार साव,किसान मोर्चा प्रखंड अध्यक्ष सुनील कुमार राणा, यशवंत दांगी, संजय दांगी, दशरथ दांगी, उमेश यादव, राजेश कुमार, संजय यादव, अमीरका दांगी सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।