बरही से बिपिन बिहारी पाण्डेय
बरही (हजारीबाग) : बरही के भाजपा कार्यकर्ताओं ने बरही अनुमंडल के नव पदस्थापित डीएसपी नज़ीर अख्तर से बुधवार को शिष्टाचार मुलाकात किया। वहीं उनका स्वागत किया। मौके पर बरही विधानसभा क्षेत्र के लिए मनोनीत सांसद प्रतिनिधि संजीव कटरियार, भाजपा के वरिष्ठ नेता अम्बिका सिंह,भाजपा बरही पश्चिम मंडल अध्यक्ष अमित साहू, बरही पूर्वी मंडल अध्यक्ष बंधन यादव, महामंत्री कमल शंकर पंडित, पश्चिम मंडल भाजयुमो अध्यक्ष अमित सिंह, उज्ज्वल सिंह आदि थे।