बरही से बिपिन बिहारी पाण्डेय
बरही (हजारीबाग) : बरही के रसोईया धमना स्थित शिवालय प्रांगण में महाशिवरात्रि के अवसर पर आयोजित भजन कीर्तन श्रद्धा भक्ति के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम में भारी संख्या में महिला पुरुष श्रद्धालु शामिल हुए। भजन कीर्तन कार्यक्रम को लेकर पूरे गांव में भक्ति की बयार बही। उक्त भजन कीर्तन कार्यक्रम में बरही के पूर्व विधायक सह भाजपा नेता मनोज कुमार यादव शामिल हुए। मौके पर मनोज कुमार यादव ने भगवान शिव शंकर के विभिन्न गीतों को खुद दे प्रस्तुत किया। जिस पर शिवभक्त जमकर झूमते नजर आए। पूर्व विधायक के साथ भाजपा जिला उपाध्यक्ष रमेश ठाकुर, विहिप के जिला सह मंत्री गुरुदेव गुप्ता, प्रखंड अध्यक्ष नंद किशोर कुमार, भाजयुमो नेता शिवम आनंद, रितेश गुप्ता, पिंटू ठाकुर, पंचायत के प्रधान प्रतिनिधि संतोष कुमार आदि भी शामिल हुए।