टंडवा(चतरा)। टंडवा प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत रक्सी गांव में 23 अप्रैल को अखिल भारतीय तैलिक साहु समाज के द्वारा दानवीर भामाशाह जयंती सादगी के साथ मनाई गई। जयंती समारोह समाजिक दूरी के दायरे में रक्शी गांव में स्थापित दानबीर भामाशाह की प्रतिमा पर माल्यार्पण तथा पुष्प अर्पित कर मनाई गई। गांव के चन्द्रदेव साहु, बीरेंद्र साहु, मनोज साहु, सुगन साव, थानु साव, अशोक साव, जगदीश साव, गानों साव ने अलग-अलग से माल्यार्पण की। साथ ही गांव व आस-पास के कई जनप्रतिनिधि व समाजसेवियों ने पुष्प अर्पित किया। इस दौरान लोगों ने कहा कि आज का दिन ऐतिहासिक दिन है, हमारे पूर्वज महापुरुष का जन्म हुआ था। भामाशाह ने देश की आजादी के लिए तीन हजार स्वर्ण मुद्राएं दान में देकर मुगल शासकों से मुक्ति दिलाया था। समारोह में राजेश आदि शामिल थे।