जामताड़ा से राज किशोर सिंह की रिपोर्ट
जामताड़ा संवाददाता इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन लिमिटेड की ओर से 21 सितंबर को भारत दर्शन स्पेशल ट्रेन दक्षिण भारत जाएगी। इसकी जानकारी मुख्य पर्यवेक्षक निखिल प्रसाद ने दीण् उन्होनें कहा कि रेलवे बोर्ड के निर्देश पर भारत दर्शन तीर्थ यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। इस योजना के आधार पर दक्षिण भारत दर्शन यात्रा का कार्यक्रम 10 रात और 11 दिन का होगा। जिसके अंतर्गत तिरूपति मदुरै रामेश्वरम कन्याकुमारी और त्रिवेंद्रम मंदिर का दर्शन कराया जाएगा। बताया कि यात्रा का संचालन उचित एवं किफायती दर के आधार पर प्रति व्यक्ति प्रतिदिन का शुल्क 900 रूपये है। यानि 11 दिनों के दर्शन यात्रा का पैकेज शुल्क 10 हजार 395 रूपये प्रति व्यक्ति निर्धारित किया गया है। इस शुल्क के साथ ही यात्रियों को स्लीपर क्लास की सुविधा धर्मशाला में रात्रि विश्राम भोजन की व्यवस्था बसों से दार्शनिक स्थानों का भ्रमण यात्रा बीमा की सुविधा उपलब्ध है। बताया कि टूरिज्म बोडिंग स्थल आसनशोल धनबाद बोकारो रांची टाटा राउरकेला झारसुगुड़ा रायगढ़ चांपा विलासपुर रायपुर दुर्ग राजनांदगाव गोंदिया व नागपुर है। मुख्य पर्यवेक्षक ने यात्रियों की सुविधा के लिए 9771440016 हेल्पलाइन नंबर जारी किया है।