रामगढ़। भारतीय जनता युवा मोर्चा रामगढ़ कैंट मंडल के द्वारा एक बैठक की गई। बैठक में मुख्य रूप से युवा मोर्चा के रामगढ़ जिला अध्यक्ष राजेश ठाकुर उपस्थित थे। बैठक की अध्यक्षता युवा मोर्चा के नगर अध्यक्ष तरुण कुमार साव तथा संचालन महामंत्री अमित ठाकुर ने किया। बैठक में मुख्य रूप से संगठन की मजबूती एवं विस्तार पर चर्चा की गई। साथ ही साथ बैठक में निर्णय लिया गया कि छठ पूजा के पावन अवसर पर युवा मोर्चा रामगढ़ कैंट मंडल के द्वारा छठ व्रतियों के बीच प्रसाद वितरण किया जाएगा। बैठक में छठ पूजा को लेकर विधि व्यवस्था एवं सभी छठ घाटों की साफ सफाई सुनिश्चित हो इसके लिए युवा मोर्चा के रामगढ़ जिला अध्यक्ष राजेश ठाकुर के नेतृत्व में जल्द ही एक प्रतिनिधिमंडल रामगढ़ छावनी परिषद के सीईओ से मिलकर वार्तालाप करेगी। ताकि पूजा के दौरान किसी भी छठ व्रतियों एवं श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की कठिनाइयों का सामना ना करना पड़े। बैठक में मुख्य रूप से युवा मोर्चा रामगढ़ केंट मंडल के महामंत्री सुदीप मिश्रा,उपाध्यक्ष विक्रांत कुमार गुप्ता, मंत्री आकाश गुप्ता, आईटी सेल प्रभारी शशि शेखर सिंह, सोशल मीडिया प्रभारी, विपिन रजक, आलोक कुमार शर्मा, मनीष शर्मा, रवि कुमार, अनिल कुमार रवि, सोनू कुमार, आदि युवा मोर्चा के कई कार्यकर्ता शामिल थे l