रांची: भवानी देवी अंतरराष्ट्रीय तलवारबाज (fencer) के टोक्यो ओलम्पिक के लिए qualify करने पर झारखंड तलवारबाजी संघ के अध्यक्ष अर्चित आनंद, महासचिव जयकुमार सिन्हा, संजेश मोहन ठाकुर, सहित संघ के अन्य पदाधिकारियों ने भवानी देवी को बधाई दी। संघ के अध्यक्ष अर्चित आनंद ने बताया कि भारत की तरफ से पहली बार कोई तलवारबाज ओलम्पिक खेलो में हिस्सा लेगा, यह fencing family के लिए गर्व का विषय है। भवानी देवी को ओलम्पिक में खेलते देख और खिलाड़ी भी इस खेल की ओर आकर्षित होंगे,हमें उम्मीद है कि भारत की तरफ से भवानी देवी मेडल लेकर आएंगी। आपको ज्ञात हो कि तलवारबाजी विश्व के प्राचीनतम खेलो में से एक है।