संवाददाता बरही
बरही (हजारीबाग): भीम आर्मी बरही प्रखंड कमीटि ने बरही कार्यलय में छठा राष्ट्रीय स्थपना दिवस उत्साह साथ मनाया। कार्यक्रम की शुरुआत बाबा साहब भीम राव अंमबेडर के चित्र पर माल्यअर्पण कर व पुष्प अर्पित कर किया। मौके पर उपस्थित सदस्यों को भीम आर्मी के उद्देश्यों की जानकारी दी गई। प्रखंड अध्यक्ष सुरज दास ने कहा कि भीम आर्मी सभी वर्गो के दबे कुचलों की आवाज बनकर उभरेगा। साथ ही कहा कि हम सब बाबा साहब के बताए मार्ग को घर घर तक लेकर जाएंगे। किसी के साथ अन्याय नहीं होने देगें हम संविधान पर विश्वास करते है। सचिव रिजवान व मीडिया प्रभारी मो. मेराज हुसैन ने सभी को स्थापना दिवस व ईदु-उल -अजहा पर बधाई दिया। कार्यक्रम में कोषाध्यक्ष लक्ष्मण राव अंबेडकर, उपाध्यक्ष मनोज रविदास, बरही पुर्वी पंचायत अध्यक्ष अनुज रविदास, करसो पंचायत अध्यक्ष प्रकाश मिर्धा, सोनु कुमार, जितेन्द्र रविदास, सुनील आन्नद, सीताराम कुमार राज, सुरेश कुमार यादव, सीताराम यादव, शफि अहमद आदि शामिल हुए।