खूंटी: खूंटी जिले के रनियां प्रखण्ड में आज जनजातीय मामलों के केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुण्डा ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का भूमि पूजन किया। एक करोड़ 62 लाख की लागत से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निर्माण किया जाएगा।
रनियां में अस्पताल का शिलान्यास होने से स्थानीय लोग उत्साहित नजर आए। इससे पूर्व रनियां में लोगों को चिकित्सा सुविधा के लिए तोरपा रेफरल अस्पताल और खूँटी सदर अस्पताल पर ही निर्भर रहना पड़ता था। कई गंभीर मरीजों की स्थिति खूंटी पहुंचते पहुंचते ज्यादा गंभीर हो जाती थी कई मरीज रास्ते मे ही दम तोड़ देते थे। इसे ध्यान में रखते हुए रनियां में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं बहाल करने के लिए आज स्वास्थ्य केंद्र का शिलान्यास किया गया।
शिलान्यास के बाद रनियां में पीएम गरीब कल्याण योजना के तहत गरीबों के बीच अनाज का वितरण किया गया। कार्यक्रम में तोरपा विधायक कोचे मुण्डा, सांसद के जिला प्रतिनिधि मनोज कुमार, जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर गुप्ता, प्रखण्ड अध्य्क्ष समेत बड़ी संख्या में भाजपा के कार्यकर्त्ता और स्थानीय लोग उपस्थित थे।