रामगोपाल जेना
चक्रधरपुर: राष्ट्रीय भ्रष्टाचार उन्मूलन एवं जन कल्याण संगठन (नीति आयोग, भारत सरकार) युवा मोर्चा ने चक्रधरपुर निवासी उमेश मोदक को निष्पक्ष पत्रकारिता,उनकी काबिलियत और सच लिखने के अंदाज के कारण कोल्हान प्रमंडलीय मीडिया प्रभारी नियुक्त किया है। इसके लिए संगठन ने एक नियुक्ति पत्र जारी किया है। ज्ञात हो कि उमेश मोदक पिछले 5 वर्षों से निरंतर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में सक्रिय रहे हैं। जिसके हजारों पाठक हैं और अपने बेखौफ पत्रकारिता के कारण लोगों की आवाज बन गए हैं। अपने क्षेत्र में व्याप्त भ्रष्टाचार के खिलाफ तथा सामाजिक उत्थान के साथ-साथ आम लोगों की वास्तविक अनकही समस्याओं को पत्रकारिता के माध्यम से उजागर करते रहे हैं।वर्तमान में अंतरराष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग के स्वयंसेवक के रूप में भी कार्यरत हैं।