पाकुड़ : शहर के वार्ड नंबर 16 में झामुमो नगर कमिटी की बैठक आहूत की गई। जिसकी अध्यक्षता नगर सचिव रियाज अंसारी ने किया जबकी मौके पर मुख्य रूप से झामुमो जिला संयुक्त सचिव महमूद आलम उपस्थिति थे।बैठक में आगामी 30 जून को हूल दिवस झामुमो जिला कमिटी के आदेशानुसार पाकुड़ नगर के सिद्धू कान्हो पार्क में सादगी पूर्ण तरीके से मानने का निर्णय लिया गया। वही नगर कमिटी द्वारा अति आवश्यक प्रस्ताव को मंजूरी दी गई,जिसमे नगर अध्यक्ष को पार्टी से निकलने का प्रस्ताव लिया गया। जिसमें झामुमो जिला संयुक्त सचिव ने समर्थन किया एवं उन्होंने कहा पार्टी में ऐसे किसी भी पदाधिकारी की जगह नही जो पार्टी में आंतरिक गुटबाजी करे, एवं पार्टी के क्षवि को धूमिल करने का कार्य करे।बताते चले की नगर कमिटी के समस्त पदाधिकारियों एवं सक्रिय कार्यकर्ताओ ने एक स्वर में नगर अध्यक्ष के खिलाफ विरोध प्रकट किया एवं पार्टी संगविधान के तहत पार्टी हित में गुटबाजी को समाप्त करने का निर्णय लिया।वही नगर कमिटी द्वारा लिए गए प्रस्ताव को झामुमो जिला अध्यक्ष श्याम यादव के समक्ष प्रस्तुत करने का निणर्य लिया गया।बैठक में जिला सदस्य किशोर भगत, झामुमो नगर उपाध्यक्ष आफताब आलम,नगर संगठन सचिव राकेश सहा,नगर संयुक्त सचिव देवानंद टुडू,नगर उपाध्यक्ष वंशराज गोप, नगर सह सचिव सरवन कुमार गोंड,कार्यकारणी सदस्य राजा हसदा,राज ठाकुर,पार्टी के सक्रिय कार्यकर्ता नूर आलम,मो०रियाज,नीपेन सिंह, बामा बागती,प्रभु राय,वैधनाथ यादव,रॉकी राम,समीम जी,अजय कुमार गोंड सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे।