हिरणपुर : हिरणपुर-पाकुड़ मुख्य मार्ग में देवपुर पुल के समीप गुरुवार को दो बाइक के बीच आपस में भिड़त हो गई। इस घटना में दो बाइक में सवार कुल चार लोग घायल हो गए। घायलों को तुरंत इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया गया। जानकारी के अनुसार बाइक संख्या जेएच 16 सी/ 0574 होंडा लिवो में लिट्टीपाड़ा टिकलोडीह निवासी अंसारुल अंसारी(27) व हुसैन अंसारी(62) सवार होकर पाकुड़ की ओर जा रहा था कि सामने से हीरो होंडा स्पेलण्डर बाइक संख्या जेएच 14सी/ 6488 में सवार होकर पाकुड़ मालपहाड़ी बड़ामोहलान निवासी सकल मुर्मू(28) व फुलमुनि हांसदा(26) आ रहे थे। इसी क्रम में दोनों बाइकों के बीच टक्कर हो गई। जिसमें चारों बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को पुलिस की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक इलाज किया। घटना की खबर मिलते ही थाना के एएसआई सनातन मांझी ने पुलिसबल के साथ अस्पताल पहुंचकर घायलों की जानकारी ली। वहीं घटना में क्षतिग्रस्त हुए दोनों बाइक को जब्त कर लिया है। पुलिस मामले की तहकीकात कर रही है।