रमकंडा। राज्य में अकूत संपदा होने के बाद भी झारखंड के गांवों में अंधेरा छाया हुआ है। सरकार बड़ी-बड़ी कंपनियों से बिजली खरीदने पर मजबूर है। वहीं डबल इंजन की सरकार में राज्य की जनता पेंशन, राशन कार्ड सहित अन्य समस्यों के लिए दर-दर की ठोकर खा रहे है। उक्त बाते पूर्व मुख्यमंत्री सह झाविमो सुप्रिमो बाबूलाल मरांडी ने मंगलवार को प्रखंड कार्यालय के सामने आयोजित धरना में संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि लोगों को ऑनलाइन फार्म भरने के बाद भी बिना पैसे के कोई काम नहीं हो रहा है। उन्होंने कहा कि उनके पार्टी की सरकार बनी तो ग्रामीणों की समस्या के लिए विभागिय कर्मचारी उनके घर तक जाएगे। किसी काम के लिए ग्रामीणों को कार्यालय का चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि सरकार गांव के विद्यालयों को बंद कर बच्चों को शिक्षा से दूर करने का प्रयास कर रही है। ऑनलाइन जमीन मामले में काफी गड़बड़ी है। सरकार जमीन हड़पने का प्रयास कर रही है। जिसमें सफल नहीं होने दिया जायेगा। भाजपा सरकार में लोग रोजगार की तलाश में दूसरे प्रदेशों में पलायन कर रहे हैं। ऐसे परिस्थिति से निजात पाने के लिए आपकों झाविमो को साथ देने की जरूरत है। सुरज गुप्ता ने कहा कि भाजपा की सरकार में आदिवासियों की जमीन को हड़पने की कोशिश जा रही है। पर ऐसे मनसूबो को झाविमो कभी सफल नहीं होने दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार में बेरोजगारी के कारण पलायन बढ़ी है। परिवार को चलाने के लिए लोग दूसरे प्रदेशों में पलायन कर रहे है। सिचाई सुविधा नहीं होने के कारण किसान खेती नहीं कर पा रहे है। उन्होंने कहा कि आज पिछड़ा, दलित और आदिवासियों को गोलबंद होकर तकदीर बदलने की जरूरत है। धरना कार्यक्रम के बाद राज्यपाल के नाम 11 सूत्री मांग पत्र बीडीओ को सौपा गया। उसके बाद पार्टी कार्यालय का उद्घाटन किया गया। मौके पर युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष मोहम्मद नेसार, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष अर्चना प्रकाश, देवदास प्रजापति, मनोज कुमार गुप्ता, अश्विनी कुमार, रामलाल भुईहर, बसंत पासवान, मोहम्मद नौशाद, देवेंद्र पासवान, राजेश गुप्ता, अजय चंद्रवंशी, सुभाष यादव, साबिर अंसारी वीरेंद्र यादव, गंभीरा सिंह, सुरेंद्र प्रसाद, मंटू लाल गुप्ता सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित थे