रांची : झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा के तत्वावधान में गुरुवार को चुटिया में बिनोद बिहारी महतो की 98वीं जयंती को गौरव दिवस के रूप में मनाया गया। मौके पर झारखंड आंदोलकारियों ने उन्हें नमन करते हुए पुष्पांजलि अर्पित किए। अपने अधिकारों को जानने के लिए पढ़ने और लड़ने के उनके संकल्प को आंदोलकारियों ने दुहराया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते मोर्चा के कार्यकारी अध्यक्ष राजू महतो ने कहा कि संघर्ष के बल पर ही सफल जीवन को पाया जा सकता है। बिनोद बिहारी महतो ने यह चरितार्थ करके दिखाया है। महानगर के संयोजक दिवाकर साहू ने कहा कि बिनोद बाबू ने अपने वसूलो पर चलकर झारखंड अलग राज्य की मजबूत बुनियाद रखी थी। उनके संघर्ष पूर्ण जीवन प्रेरणादायक है।