दुलमी: प्रखण्ड के सिरु बुध बाजार स्थित पार्टी के प्रधान कार्यालय में गुरुवार को आजसू पार्टी ने स्व० बिनोद बिहारी महतो की जयंती धूमधाम के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रखण्ड अध्यक्ष पंकज कुमार एवं संचालन सचिव सुरेश पटेल ने किया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि रामगढ़ जिला परिषद अध्यक्ष ब्रहमदेव महतो एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में दुलमी उप प्रमुख रिझु महतो ने सर्वप्रथम उनके चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर उन्हे श्रद्धांजलि दी गई। इसके पश्चात सभी कार्यकर्ताओं ने बारी-बारी से उनके चित्र पर पुष्प अर्पित करते हुए नमन किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि जिला परिषद अध्यक्ष ब्रहमदेव महतो ने कहा कि बिनोद बाबू ने पढ़ो ओर लड़ो का नारा दिया था। उन्होने गाँव के लोगों को शिक्षा के प्रति जागरूक करने का काम किया था। स्व. महतो ने ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा पर जोर दिया था। इसके अलावा जिप अध्यक्ष ने उनके बताए मार्ग पर चलने की लोगों से अपील की। वही प्रखण्ड अध्यक्ष ने जानकारी देते हुए बताया कि जयंती के अवसर पर निर्णय लिया गया है कि दुलमी प्रखण्ड के सभी पंचायत में आजसू पार्टी की पंचायत कमिटी का गठन 28 सितंबर को किया जाएगा।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला संगठन सचिव राजकिशोर महतो सह सचिव ब्रजनंदन महतो, गजेंद्र चौधरी,सोसो मूखिया प्रतिनिधि नन्दू महतो, होन्हे मूखिया प्रतिनिधि बिहारी महतो, पूर्व प्रखण्ड अध्यक्ष बलराम महतो,राहुल महतो, दिलीप महतो, हलधर महतो, तापेश्वर महतो, बालकृष्ण ओहदार,प्रशान्त महतो, राजेश महतो, दामोदर महतो,वरुण महतो, रामवृक्ष महतो, सीडी महतो, अमूल्य प्रसाद, बिजय महतो, देवेंद्र महतो, ईश्वर महतो,कुणाल सिंह, गणेश साव, कामेश्वर ठाकुर,सुजीत महतो सहित पार्टी के कई कार्यकर्ता मौजूद थे।