बरही से बिपिन बिहारी पाण्डेय
बरही (हजारीबाग): आजसू कार्यालय मे 15 नवंबर सोमवार को बरही विधानसभा प्रभारी राज सिंह चौहान के नेतृत्व में भगवान बिरसा मुंडा जयंती के शुभ अवसर पर उलगुलान दिवस मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विधानसभा प्रभारी राज सिंह चौहान एवं संचालन अनुसूचिय जन जाती के जिला अध्यक्ष संतोष रजवार ने किया। कार्यक्रम का प्रारंभ भगवान बिरसा मुंडा के तस्वीर पर पुष्प अर्पण कर किया गया। जिसके बाद सभी ने बारी-बारी से उनके तस्वीर पर पुष्प प अर्पण किया। इस बाबत बरही विधानसभा के आजसू प्रभारी राज सिंह चौहान ने कहा पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुदेश महतो के निर्देशानुसार झारखंड के स्थापना दिवस को प्रदेश के सभी प्रखंडों में उन्मूलन दिवस के रूप में मनाया जा रहा है। हमे भगवान बिरसा मुंडा के जीवनी से सीख लेने की आवश्यकता है जिन्होंने कठिन परिश्रम करके भी प्रदेश को अपना एक स्थान दिलाया। इन्होंने आजादी की लड़ाई में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी इसी कारण झारखंड की धरती को भगवान बिरसा मुंडा की धरती के नाम से भी जाना जाता है। मौके पर बरही विधानसभा के आजसू प्रभारी राज सिंह चौहान, अनुसूचित जाति के जिला अध्यक्ष संतोष रजवार, बरही प्रखंड अध्यक्ष विरेंद्र साहू, उपाध्यक्ष नागेंद्र कुमार, जिम्बू जवार नंदलाल जवार, विजय जवार, बालेश्वर चंद्रवंशी, अनिल कुमार, बालेश्वर सिंह, बसंत सिंह आदि उपस्थित रहे।