रांची:आज भारतीय जनसंघ के संस्थापक स्व. डा. श्यामाप्रसाद मुखर्जी के 110 वें जन्म शताब्दी पर भारतीय जनतंत्र मोर्चा का तत्वावधान में पुष्पाजलि व श्रद्धासुमन अर्पित कर उनके द्वारा भारत निर्माण हेतु प्रयासों उनके बलिदानो और सिद्धांन्तो पर परिचर्चा किया गया। आज भाजमो के केन्द्रीय अध्यक्ष धर्मेंन्द्र तिवारी ने विस्तारपूर्वक स्व. डा. मुखर्जी के संसद में दिए गये अभिभाषणों, धारा 370 और जम्मू कश्मीर के झंडा व संविधान पर जोरदार विरोध किया तथा उसके समाप्त हेतु जोरदार वकालत के संदर्भ में जानकारी दिया कि वे किस तरह अपनी जानमाल की परवाह किए बगैर अपने संकल्प तथा देश हित में अपने प्राणों को निछावर कर दिया। उनके महान व्यक्तित्व शिक्षाविद् और लेखनी के संदर्भ में विस्तारपूर्वक जानकारी दिए साथ ही अखिल भारतीय जनसंघ और हिन्दू महासभा के गठन और दीर्घकालिक योजनाओं और सोच के संदर्भ में जानकारी दिया। उपस्थित सभी माननीय पदाधिकारियों ने संकल्प लिया कि उनके आदर्शों पर चलने और विचारों को आमलोगों तक पहुँचाने सह जागरूक करने का ताकि भारत निर्माण में जन भागेदारी बनाया जा सकें। अच्छे विचारधारा के लोगों को जोड़ने का भी संकल्प लिया गया। भारतीय जनतंत्र मोर्चा भी इनके विचारों को आत्मसात करके चल रही है उनके बताए मार्ग पर चलकर समाज में समरसता इनके जो सपने हैं उसको पूरा करने का हम सभी संकल्प लेते हैं इस श्रद्धासुमन के अवसर पर डा. ओमप्रकाश पांडेय. केन्द्रीय कार्यालय प्रभारी, अशोक कुमार सिन्हा, राँची महानगर अध्यक्ष, आशीष शीतल मुंडा, केन्द्रीय महामंत्री, संजय द्विवेदी, श्यामबिहारी आदि कि गरिमामय उपस्थिति में कार्यक्रम किया गया।