चतरा। भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के नए जिला कार्यसमिति का विस्तार मोर्चा के जिलाध्यक्ष मो. यासीन ने किया। मोर्चा के जिलाध्यक्ष ने बताया कि जिला कार्यसमिति में सांसद सुनील कुमार सिंह, सिमरिया विधायक किशुन कुमार दास, चतरा विधानसभा से पार्टी प्रत्याशी रहे जनार्दन पासवान, जिलाध्यक्ष अशोक शर्मा, भाजपा के वरिष्ठ नेता मिस्टर आलम अशरफी, पूर्व जिलाध्यक्ष रामबिलास सिंह, विनय कुमार सिंह, मो. बेलाल, लाडला खान, मंजूर आलम, मो. अफजल को विशेष आमंत्रित सदस्य बनाया गया है। वहीं शोएबा खातून, सैय्यद मो. अनिस, आफताब हुसैन को जिला उपाध्यक्ष, अफजल हुसैन, महफूजर्रहमान को जिला महामंत्री, इब्राहिम खान, सफी आलम, मो. जुबैर, अजीजी रौशन आरा को जिला मंत्री, शम्स तम्बरेज और फरहद आलम को मीडिया प्रभारी व आरजू खान को कोषाध्यक्ष बनाया गया है। वहीं जिला कार्यसमिति में मो. नईम अंसारी, मो. औरंगजेब, मो गयास, मो. मंजूर आलम, मो. सरफराज, मो. अशहर रजा, मो. सलाहुद्दीन खान, मुशर्रफ खान अड्डू, दिलशाद अहमद, मो. सुल्तान, मो. नेयाज, मो. नेहाल, खुर्शीद आलम, मो. जमालुद्दीन, मो. गुलजार, मो. इस्लाम, मो. इरफान कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया है।