रामगोपाल जेना
चक्रधरपुर: भारतीय जनता पार्टी चक्रधरपुर ग्रामीण मंडल कार्यसमिति की बैठक स्थानीय वन विश्रामागार मे मण्डल अध्यक्ष हरीश मुंडा की अध्यक्षता मे सम्पन्न हुई।
बैठक की शुरुआत डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं पंडित दीनदयाल उपाध्याय की तस्वीरो पर माल्यार्पण कर किया गया। बैठक में पूर्व अल्पसंख्यक आयोग के उपाध्यक्ष अशोक षाड़ंगी , पूर्व सांसद स्वर्गीय लक्ष्मण गिलुआ की धर्मपत्नी श्रीमती मालती गिलुआ, पूर्व जिलाध्यक्ष सह ग्रामीण मंडल प्रभारी दिनेश चंद्र नंदी, जिला उपाध्यक्ष ललित मोहन गिलुआ, ग्रामीण मंडल संयोजक शोशोधर गुड़मंझी, महिला मोर्चा ग्रामीण मंडल की पूर्व अध्यक्ष श्रीमती लखी मुंडा, रतनलाल बोदरा, गणेश तांती, जिला कार्यसमिति सदस्य शिवलाल रवानी, ग्रामीण मंडल महामंत्री विष्णुधारी प्रधान, युवा मोर्चा अध्यक्ष अमरनाथ टोप्पो, सहित काफी संख्या में भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सह पूर्व सांसद स्वर्गीय लक्ष्मण गिलूवा सहित कोरोना काल में सभी स्वर्गवासी आत्माओं के लिए दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। संचालन श्रीवत सारंगी ने किया।