मुकेश कुमार की रिपोर्ट
महागामा : भारतीय जनता पार्टी की महागामा नगर इकाई के द्वारा शुक्रवार को प्रभु श्रीराम की पावन जन्मभूमि अयोध्या में भव्य राम मंदिर निर्माण हेतु हुए भूमि – पूजन की प्रथम वर्षगांठ पर बसुआ चौक स्थित पार्टी कार्यालय में दीप प्रज्वलित कर एवं एक दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई तथा शुभकामनाएं दी। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा मंडल अध्यक्ष अभिषेक मंडल ने की। मौके पर उन्होंने कहा कि प्रभु श्रीराम जन्मभूमि पर भव्य मंदिर निर्माण कार्य तीव्र गति से चल रहा है। शीघ्र ही प्रभु श्री रामचन्द्र जी का भव्य मंदिर निर्माण सम्पन्न होगा और हम सभी भक्तों को उनके दर्शन प्राप्त करने का सौभाग्य मिलेगा। मौके पर जिला महामंत्री कृष्ण मुरारी चौबे, जिला कार्यसमिति सदस्य पप्पू ठाकुर, पूर्व युवा मोर्चा जिला महामंत्री बृजेश मंडल, मंडल महामंत्री पवन शाह, मंत्री मुन्ना झा, कोषाध्यक्ष प्रदीप मंडल, सूरज जायसवाल, जयराम यादव, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष नवीन महतो, किसान मोर्चा अध्यक्ष राजेंद्र यादव, महामंत्री सतीश झा, अजय भगत, जयकान्त मालाकार उपस्थित थे।