रामगोपाल जेना
चक्रधरपुर: गुरुवार 15 जुलाई, भाजपा नगर संयोजक राजु कसेरा ने चक्रधरपुर के बाटा रोड में दैनिक मजदूरी करने वाले मजदूरों के बीच मास्क का वितरण किया। इस दौरान श्री कसेरा ने मजदूरों को जागरूक करते हुए कहा कि कोरोना के निर्देशों को हमे अच्छे से पालन करना जरुरी है। मास्क, सेनिटाइजर एवं सामाजिक दूरी का हमे अच्छे से ध्यान रखना जरूरी है। इसके साथ ही सरकार के द्वारा टीकाकरण केंद्रों में जो COVID-19 वैक्सीन दिया जा रहा है उससे हम सब को लेना जरूरी है। अभी तक हम सबके ऊपर से तीसरे लहार का खतरा बना हुआ है इसलिए हमसबों को इस दौरान ज्यादा सतर्कता बरतने की जरूरत है। इसके साथ ही सभी राज्य धीरे-धीरे अनलॉक की ओर बढ़ रहे है, और हमारा प्रदेश भी अनलॉक हो रहा है। इस दौरान लोग घर से बाहर निकल रहे है और बाज़ारो में भीड़ भाड़ देखने को मिल रही है, इसलिए हम सबको सतर्क रहना है और दूसरों को भी जागरूक करना है। मास्क वितरण कार्यक्रम में कोरोना निर्देशो का पालन करते हुए मास्क वितरण किया गया। इस दौरान भाजपा जिला उपाध्यक्ष ललित मोहन गिलुवा, भाजपा पूर्व जिला उपाध्यक्ष पवन शंकर पाण्डेय, जिला कार्यसमिति सदस्य संजय पासवान, नगर अध्यक्ष राजेश गुप्ता, महँगीलाल, श्यामधन महतो, दुर्गा साव, बेनिसागर प्रधान, कुंदन प्रजापति के साथ भाजपा के कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।