संवाददाता बरही
बरही (हजारीबाग): गुरुवार को भाजपा शिष्टमंडल भाजपा जिला उपाध्यक्ष रमेश ठाकुर के नेतृत्व में नव पदस्थापित थाना प्रभारी से शिष्टाचार भेंट किया। मौके पर भाजपाइयों ने बुके देकर उनका स्वागत किया। भाजपा जिला उपाध्यक्ष रमेश ठाकुर ने कहा कि क्षेत्र में सद्भावना और सकारात्मक पहल पर हम लोगों की भागीदारी जरूर रहेगी। वही ओबीसी के प्रमंडलीय प्रभारी किसुन यादव ने कहा कि क्षेत्र में अमन शांति हमेशा की तरह बना रहे इस पर पहल हम लोग प्रशासन के साथ मिलकर हमेशा करेंगे। मौके पर वरिष्ठ भाजपा नेता शैलेंद्र सिन्हा, रंजीत चंद्रवंशी, रितेश गुप्ता, जितेंद्र गिरी, मुखिया हरेंद्र गोप, पंसस कांति देवी, ओबीसी प्रखंड अध्यक्ष मनोज साव, डिलो पासवान, ओबीसी प्रकोष्ठ मंत्री मुकेश कुमार, केदार यादव, भाजयुमो जिला मीडिया प्रभारी अरविंद कुमार, भाजयुमो आईटी सेल जिला प्रभारी शिवम आनंद, बरही पूर्वी अध्यक्ष रितेश केशरी, गौतम केशरी आदि मौजूद थे।