मेदिनीनगर: आज मेदनीनगर भाजपा जिला कार्यालय पलामू में बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की जन्म जयंती मनाई गई। वक्ताओं ने चित्र पर माल्यार्पण कर एवं दीप प्रज्वलित कर बाबासाहेब के व्यक्तित्व व कृतित्व पर प्रकाश डाला साथ ही पार्टी के कार्यकर्ताओं से उनके उनके पद चिन्हों पर चलने का आह्वान किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिला अध्यक्ष विजय नंद पाठक ने किया एवं संचालन महामंत्री सुरेंद्र विश्वकर्मा ने किया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष विजय नंद पाठक ने कहा कि डॉ भीमराव विधिवेत्ता, अर्थशास्त्री, राजनीतिज्ञ और समाज सुधारक थे। उन्होंने दलित पिछड़ों अल्पसंख्यक महिलाओं के शिक्षा और अधिकार की बराबरी के लिए आंदोलन किया। उन्होंने ही दलितों से सामाजिक भेदभाव के विरुद्ध अभियान चलाया श्रमिकों किसानों और महिलाओं के अधिकार का समर्थन भी किया। वरिष्ठ भाजपा नेता श्याम नारायण दुबे ने इस अवसर पर कहा कि बाबासाहेब कोसिंबल आफ नालेज (ज्ञान के प्रतीक) की उपाधि प्राप्त है। उन्होंने सभी वर्गों के लिए समान रूप से कार्य किया हम अंबेडकर जी का स्पष्ट मानना था कि बिना बंधुभाव एवं समानता का भाव के बिना स्वतंत्रता का कोई मोल नहीं है। सामाजिक दृष्टि से पिछड़े लोगों में जब तक सबसे अंतिम व्यक्ति तक विकास नहीं होता तब तक राष्ट्र को विकसित नहीं कहा जा सकता है। इस अवसर विनोद सिंह पूर्व जिला अध्यक्ष नरेंद्र पांडे पूर्व जिला अध्यक्ष अमित तिवारी जिला उपाध्यक्ष अरविंद गुप्ता जिला महामंत्री श्याम बाबू जिला मंत्री धीरेंद्र दुबे आदि ने भी अपने-अपने विचार व्यक्त किए।
इस अवसर पर मुख्य रूप से अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश मंत्री लुड्डू खान सोमेश सिंह अजय सिंह छोटू सिन्हा सुनील पांडे ऋषभ सिंह बंटी सिन्हा रिंकू मेहता शुभम चंद्रा राहुल अग्रवाल सिंह उपस्थित थे ज्योति कुमारी, नीलेश चंद्रा, मनोहर कुमार लाली, शिवशंकर मिश्रा, किशन मखड़िया, दीपक सिंह, संयुक्ता देवी, दीपक सिन्हा, श्रवण गुप्ता, गुड्डू बर्मन, जैकी अग्रवाल, विक्रांत कुमार सिंघानिया, अविनास गुप्ता, रंजीत कुमार चंद्रवंशी, विसाल सिन्हा, विजय दुबे एवं काफी संख्या में भाजपा के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।